CG- पति को खा जाएगी बुरी आत्मा! तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में...
Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट लाते...
Spread the love -मालागांव में हर्बल कुंभ का...
जबलपुर, 04 अक्टूबर । मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर आज शनिवार को जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष तोमर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं करने के लिए उनके गांव नरसिंहपुर जिले गोटेगांव भी जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष तोमर सुबह 10.30 बजे ट्रेन से जबलपुर पहुंचेंगे और यहां रेलवे स्टेशन से सीधे सर्किट हाउस पहुचकर 11.30 बजे तक आमजनों से भेंट करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सुबह 11.30 बजे जबलपुर से कार द्वारा नरसिंहपुर के गोटेगांव के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12.30 बजे गोटेगावं पहुचकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने उनके निवास जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष तोमर का गोटेगांव से दोपहर 2.30 बजे वापस जबलपुर आगमन होगा। इसके बाद वे यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 6.10 बजे महाकौशल एक्सप्रेस द्वारा ग्वालियर प्रस्थान करेंगे।
