राशिफल : 21 अक्टूबर, 2026
Spread the love राशिफल : 21 अक्टूबर, 2026...
Spread the love राशिफल : 21 अक्टूबर, 2026...
Spread the love उज्जैन, 21 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love – ग्वालियर के महाराज ने...
रायपुर, 3 अक्टूबर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दाैरे पर आज रात करीब 8.10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे नवा रायपुर के रिजार्ट में रात्रि विश्राम करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शुक्रवार से छत्तीसगढ़ के दाैरे पर रहेंगे। वे आज रात 8:10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रात 8:25 बजे से नवा रायपुर के रिजार्ट में रात्रि विश्राम करेंगे।
वे कल 4 अक्टूबर को 11:00 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। 12:10 बजे जगदलपुर में माता दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन व पूजा करेंगे और स्वदेशी मेले में शामिल होंगे। इसके बाद शाह मांझी, मुरिया पुजारियों से चर्चा करेंगे।
अमित शाह दोपहर 12:35 बजे सिरहासार भवन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3:15 मिनट तक जगदलपुर में रहेंगे। अमित शाह का बस्तर दौरा काफी मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इनके दौरे की सुरक्षा व्यवस्था बीएसएफ और पुलिस प्रशासन की देखरेख में रहेगी।
