ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
रायपुर, 3 अक्टूबर । राजधानी रायपुर के महादेव घाट के निकट निगम के निर्मित कुंड में गुरुवार सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों ने माता दुर्गा की 176 बड़ी प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु परिवारों के साथ देवी मां को विदाई देने पहुंचे और पारंपरिक विधि-विधान से प्रतिमाओं को कुंड में विसर्जित किया।
उल्लेखनीय है कि शहर में पांच सौ से अधिक पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। गुरुवार को विसर्जन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। भक्त समूह बनाकर झांकियों और गीत-संगीत के साथ प्रतिमाओं को लेकर पहुंचे। विसर्जन कुंड पर पहुंचते ही मां की जयकारों से पूरा वातावरण माता के जयकारों से गूंज उठा। शुक्रवार को भी प्रतिमाओं का विसर्जन जारी रहेगा।
निगम प्रशासन ने इस अवसर पर क्रेन, गोताखोर, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं। विसर्जन स्थल पर जोन की टीमों को गुरुवार सुबह छह बजे से 5 अक्टूबर सुबह छह बजे तक चक्रीय ड्यूटी पर तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। वहीं महादेवघाट विसर्जन कुंड स्थल कर निरीक्षण अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय ने अधिकारियों को व्यवस्था और बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं।
