ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट…!!
Spread the loveरायपुर। राज्य सरकार ने राजस्व विभाग...
Spread the loveरायपुर। राज्य सरकार ने राजस्व विभाग...
Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में...
Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो...
बलरामपुर, 2 अक्टूबर । जिला शिक्षा अधिकारी ने आज गुरूवार काे बताया है कि, जिला खनिज न्यास संस्थान निधि से जिले के विभिन्न स्कूलों में अध्यापन कार्य हेतु अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की जानी है। जिसके अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी, हाई स्कूल केसारी, हाई स्कूल मरकाडांड में गणित के शिक्षक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयनगर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरकौल में रसायन के शिक्षक व शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजगंज में भौतिक शास्त्र के शिक्षक की पूर्ति की जाएगी।
चयन के लिए अभ्यर्थी को संबंधित विषय में द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर एवं बीएड अनिवार्यता होगी। अतिथि शिक्षक की नियुक्ति शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 31 अप्रैल 2026 तक होगी। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित प्राचार्यों को स्वीकृत पदों पर शैक्षणिक व्यवस्था हेतु पदों की पूर्ति 10 अक्टूबर तक करने के निर्देश दिये हैं। आवेदक द्वारा आवेदन संबंधित विद्यालय/अध्यक्ष, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के नाम पर प्रस्तुत करना होगा।
