CG- पति को खा जाएगी बुरी आत्मा! तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में...
Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट लाते...
Spread the love -मालागांव में हर्बल कुंभ का...
लेह, 30 सितंबर। उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के विभिन्न अग्रिम इलाकों का दौरा कर परिचालन तैयारियों का जायजा लिया। 27 सितंबर को लेह पहुँचे सेना के उत्तरी कमांडर ने तैनात सैनिकों के उच्च मनोबल और दृढ़ प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।
सेना की उत्तरी कमान ने सोमवार देर रात एक पोस्ट में कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए सियाचिन ब्रिगेड, पूर्वी लद्दाख और काराकोरम दर्रे में तैनात इकाइयों का दौरा किया और सभी रैंकों के उच्च मनोबल और दृढ़ प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। कमांडर ने सियाचिन बेस कैंप में राष्ट्रीय ध्वज प्रश्नोत्तरी विजेताओं से बातचीत की और उनकी राष्ट्रीय भावना और समर्पण की सराहना की।
उन्होंने सियाचिन बेस कैंप में 7000 मीटर से अधिक ऊँची बेहद चुनौतीपूर्ण चोटी पर पर्वतारोहण अभियान को भी हरी झंडी दिखाई और उनके अदम्य साहस और पर्वतारोहण में एक नया मानदंड स्थापित करने के लिए उनकी सराहना की।
27 सितंबर को लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता से मुलाकात कर हिंसा प्रभावित लेह शहर की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। राजभवन के एक प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में समग्र सुरक्षा परिदृश्य, क्षेत्र में उभरती चुनौतियों और शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए नागरिक प्रशासन और सशस्त्र बलों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित किया गया। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयारी और तालमेल के महत्व पर बल दिया गया।
