कांग्रेस का भीड़तंत्र से अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म करने प्रयास कभी सफल नहीं होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveरायपुर- आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना...
Spread the loveरायपुर – कोरबा जिले में एक...
रायपुर, 29 सितंबर । सिलतरा स्थित गोदावरी पावर एवं इस्पात लिमिटेड में गत 26 सितंबर को हुए हादसे में छह मजदूरों की ौत हो गई है। इस हादसे को लेकर प्रबंधन के अधिकारी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और घायलों को उचित मुआवजा और आश्रितों को नौकरी देने संबंध में पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल नेतृत्व में आज एक दिवसीय धरना -प्रदर्शन किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत रायपुर की सभापति सरोज चंद्रवंशी ने शनिवार को राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री व कलेक्टर को पत्र लिखकर प्रबंधन के अधिकारी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और घायलों को उचित मुआवजा और आश्रितों को नौकरी देने कहा है । इस मांग को लेकर आज सोमवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। धरना प्रदर्शन में मांग पूरी नहीं होने पर चक्काजाम की भी चेतावनी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्लांट के पेलेट यूनिट में मशीन का भारी लोहे का ढांचा गिरने से मैनेजर सहित छह लोगाें की मौत हो गई थी। इस घटना में 12 से अधिक लोग मलबे में दब गए थे। पुलिस ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर लापरवाही की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। सभी मृतकों को पोस्टमार्टम कर शव को स्वजनों को सौंप दिया गया है ।
