विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveशिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की...
Spread the loveजनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी रही...
जगदलपुर, 28 सितंबर । बस्तर जिला मुख्यालय के एक निजी होटल में शनिवार देर शाम छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम (ईडीपी) का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि दीप्तांशु हलदार, क्षेत्रीय निदेशक ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में मनोज राठी, सहायक निदेशक, हस्तशिल्प सेवा केन्द्र, जगदलपुर उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलेगा।
इसमें विशेष रूप से बेल मेटल ढोकरा शिल्प को केंद्र में रखा गया है । आयोजन बस्तर शिल्प हैंडीक्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा किया गया तथा इसमें विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार का सहयोग प्राप्त है । अपने उद्बोधन में दीप्तांशु हलदार ने शिल्पकारों से आह्वान किया कि वे अपनी पारंपरिक कला को नई सोच, नवाचार और बाजार की मांग के अनुरूप विकसित करें । उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति ही सफल उद्यमी बनने की सबसे बड़ी कुंजी है। कार्यक्रम में प्रबीर बनिक (निदेशक, बस्तर हस्तशिल्प प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड), सुश्री श्रद्धा श्रीवास्तव (डिज़ाइनर), मंगेश (उप-आयुक्त, राज्य जीएसटी) तथा अंबुज कुमार (बैंक प्रतिनिधि) भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।
