प्राइम वीडियो की ‘चार यार’ का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी
Spread the loveमुंबई, हाई स्पीड चेज़, लूट और...
Spread the loveमुंबई, हाई स्पीड चेज़, लूट और...
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल...
Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल...
राजनांदगांव /डोंगरगढ़, 27 सितंबर)। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्रांतर्गत आज शनिवार सुबह पिकअप और माेटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर घर लौट रहे थे। यह हादसा ग्राम मुंदगांव में करीब 10 बजे हुआ।
घटना के बाद पिकअप वाहन चालक फरार हो गया है। स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। डोंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अमित साहनी (कृष्णा नगर) और सचिन यादव (कुरूद, भिलाई) के रूप में हुई है। पुलिस घटना स्थल की जांच कर रही है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि वाहन चालक को जल्द पकड़ा जा सके।
