मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveविकसित भारत के संकल्प के साथ...
Spread the loveरायपुर, / केंद्रीय गृह एवं सहकारिता...
रायपुर, 27 सितंबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को अपरान्ह साढ़े तीन बजे से मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक मुद्दों के साथ-साथ प्रशासनिक दृष्टि से भी खास होगी, क्योंकि इसी दिन मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और नए मुख्य सचिव के रूप में विकास शील पदभार ग्रहण करेंगे। राज्य के निर्माण के बाद यह दूसरा मौका होगा, जब किसी निवर्तमान मुख्य सचिव को कैबिनेट में विदाई दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1994 बैच के अधिकारी विकास शील छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। वे 30 सितंबर को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य के 13वें मुख्य सचिव के रूप में पदभार संभालेंगे और मुख्य सचिव अमिताभ जैन की जगह लेंगे। विकास शील का रिटायरमेंट जून 2029 में है।पांच वरिष्ठ आईएएस अफसरों को सुपरसीड कर विकासशील को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कैबिनेट की बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की संभावना है। इस बार बारिश से हुई क्षति पर विशेष तौर पर विचार किया जा सकता है। प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ और जलभराव से सड़कों, फसलों और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा अन्य प्रशासनिक और विकास संबंधी प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।
