BREAKING :महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान,बोले- जल्द होगा समाधान
Spread the loveरायपुर – ओडिशा दौरे पर रवाना...
Spread the loveरायपुर – ओडिशा दौरे पर रवाना...
Spread the love भोपाल, 20 सितम्बर । दक्षिण-पश्चिम...
Spread the love उज्जैन, 20 सितंबर । मध्य...
नई दिल्ली (माधव एक्सप्रेस। एशिया कप 2025 के आखिरी सुपर-4 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराकर जीत का छक्का लगाया और टूर्नामेंट में लगातार छठी जीत दर्ज की। टीम इंडिया पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी थी, लेकिन दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच ने रोमांच की सारी हदें पार कर दीं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा की एक और आतिशी पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने पथुम निसांका के धमाकेदार शतक के सहारे 5 विकेट पर उतने ही रन बनाए और मैच टाई हो गया। इसके बाद फैसला सुपर ओवर में गया, जहां अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने बाजी मार ली। सुपर ओवर में श्रीलंका बल्लेबाजी करने उतरा और अर्शदीप सिंह ने पहली ही गेंद पर कुशल परेरा को चलता कर दिया। चौथी गेंद पर दासुन शनाका भी कैच आउट होकर लौट गए। इस तरह श्रीलंका महज 2 रन ही बना सका। भारत को जीत के लिए मिले 3 रन का लक्ष्य सूर्यकुमार यादव ओर शुभमन गिल की जोड़ी ने पहली ही गेंद पर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर ओवर में अपने 100 फीसदी जीत रिकॉर्ड को बरकरार रखा। टी20 फॉर्मेट की शुरुआत 2006 में हुई थी और तब से अब तक कुल 44 मैच ही ऐसे हुए हैं जो टाई होकर सुपर ओवर में पहुंचे। भारत का रिकॉर्ड इस मामले में सबसे शानदार है। टीम इंडिया आज तक एक भी सुपर ओवर नहीं हारी है। 2007 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने बॉल आउट में जीत दर्ज की थी और वहां से यह सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद जब भी मैच टाई हुआ, भारत ने सुपर ओवर में जीत हासिल की। भारत ने पहला सुपर ओवर 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जहां दोनों टीमों ने 179 रन बनाए थे और मुकाबला सुपर ओवर में गया। उस मैच में भारत विजयी रहा। उसी सीरीज के अगले मैच में फिर स्कोर बराबर हुआ और वहां भी भारत ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की। 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ 212 रन वाले मुकाबले का नतीजा सुपर ओवर से निकला और भारत ने वहां भी जीत हासिल की। इसके अलावा 2024 में ही श्रीलंका के खिलाफ भारत का मैच टाई हुआ था, जिसमें भारतीय टीम सुपर ओवर में सफल रही। अब एशिया कप 2025 में भी भारत ने श्रीलंका के खिलाफ वही कारनामा दोहराया। रिकॉर्ड टेबल इस बात को और पुख्ता कर देती है – भारत बनाम न्यूजीलैंड (179/5) – भारत जीता, भारत बनाम न्यूजीलैंड (165/8) – भारत जीता, भारत बनाम अफगानिस्तान (212/4) – भारत जीता, भारत बनाम श्रीलंका (137/9) – भारत जीता, भारत बनाम श्रीलंका (202/5) – भारत जीता। यानी टीम इंडिया के सामने अब तक जो भी आया, उसकी सुपर ओवर में ऐसी की तैसी कर दी। अब फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महामुकाबले को लेकर रोमांच चरम पर पहुंच गया है।
