24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
नई दिल्ली, 27 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ओडिशा के के दौरे पर रहेंगे। वो राज्य के झारसुगुड़ा में सुबह 11ः30 बजे 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। यह परियोजनाएं दूरसंचार, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास, ग्रामीण आवास आदि क्षेत्रों से संबंधित हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी तकनीक से लगभग 37,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 97,500 से अधिक मोबाइल 4-जी टावरों का उद्घाटन करेंगे। इसमें बीएसएनएल संचालित 92,600 से अधिक 4-जी प्रौद्योगिकी साइटें शामिल हैं। डिजिटल भारत निधि के तहत 18,900 से अधिक 4-जी साइटों को वित्त पोषित किया गया है, जो दूरदराज, सीमावर्ती और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 26,700 असंबद्ध गांवों को जोड़ेगी, जिससे 20 लाख से अधिक नए ग्राहकों को सेवा मिलेगी।
इस संबंध में कल केंद्रीय संचारमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की देशव्यापी स्वदेशी 4-जी (5-जी तैयार) नेटवर्क का श्रीगणेश करेंगे। यह भारत के लिए दूरसंचार के क्षेत्र में एक नए युग का सूत्रपात होगा। भारत दुनिया के शीर्ष दूरसंचार उपकरण निर्माताओं की श्रेणी में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि ये 4- जी टावर पहले से ही देश भर में 22 मिलियन ग्राहकों को सेवा प्रदान कर रहे हैं।
केंद्रीयमंत्री सिंधिया ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर दो महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत करेंगे। इसमें पहली पहल देशभर में करीब 98 हजार मोबाइल 4-जी टावरों का रोलआउट और दूसरी पहल पूरी तरह स्वदेशी 4-जी नेटवर्क है, जो पूरी तरह सॉफ्टवेयर-आधारित, क्लाउड-आधारित और भविष्य में 5-जी के लिए तैयार है। सिंधिया ने कहा कि भारत का कोई भी हिस्सा इस नेटवर्क से अछूता नहीं रहेगा।
