Aaj Ka Rashifal: मेष, कर्क और धनु राशि वालों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2 November 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2 November 2026:...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveरायपुर- आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना...
नई दिल्ली, 27 सितंबर । केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज बिहार प्रवास के दौरान अररिया के फारबिसगंज में ‘सहरसा, पूर्णिया और भागलपुर’ भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा की एक्स पोस्ट के अनुसार, शाह का संबोधन दोपहर दो बजे शुरू होगा।
बिहार भाजपा के एक प्रवक्ता के अनुसार, शाह इस दौरान फारबिसगंज के हवाई फील्ड मैदान में नौ जिलाें के लगफग पांच हजार कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। वो करीब एक बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे के मद्देनजर हवाई फील्ड मैदान के आपासपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को दिनभर तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम में नौ जिला के कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिसमें क्रमशः अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, बांका और नवगछिया आदि शामिल हैं। जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।
