Aaj ka Panchang 5 November 2026: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj ka Rashifal 05 November 2026:...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
ऋषभ शेट्टी स्टारर होम्बले फिल्म्स की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ बिना किसी शक इस साल का सबसे बड़ा सिनेमाई इवेंट बनकर सामने आया है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। साल 2022 में आई ‘कांतारा’ की जबरदस्त सफलता के बाद से ही फैंस के बीच इसके प्रीक्वल को देखने का उत्साह बना हुआ है। हाल ही में जारी हुआ ट्रेलर, जो रोमांचक और दिल को छूने वाले दृश्यों से भरा है, ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं और एक ऐसा सिनेमाई अनुभव दिखाने की राह तैयार की है जो बिल्कुल अलग है। ऐसे में अब जब फिल्म अपनी रिलीज के करीब है, तब मेकर्स ने इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है, जिसके लिए उन्हें जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने मिल रहा है।

जी हां, इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की एडवांस बुकिंग अब कर्नाटक और अमेरिका में शुरू हो गई है। रिस्पॉन्स जबरदस्त रही है, जो पहले कभी नहीं देखी गई। दर्शक इस शानदार सिनेमाई अनुभव के लिए अपनी सीटें बुक करने दौड़ पड़े हैं और बॉक्स ऑफिस पर इस दीवानगी के साथ, फिल्म अपनी भव्य ओपनिंग के साथ रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। ‘कांताराः चैप्टर 1’ होम्बले फिल्म्स की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है।
इस फिल्म की क्रिएटिव टीम में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर फिल्म की दमदार विजुअल और भावनात्मक कहानी को आकार दिया है। इसके अलावा होम्बले फिल्म्स 2022 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की विरासत को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
मेकर्स ने ‘कांताराः चैप्टर 1’ के लिए नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट के साथ एक बड़ा वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें 500 से ज्यादा कुशल फाइटर्स और 3000 लोग शामिल हैं। यह सीक्वेंस 25 एकड़ में फैले एक पूरे शहर में, ऊबड़-खाबड़ इलाके में 45-50 दिनों के दौरान फिल्माया गया था, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े सीक्वेंसेज में से एक बनाता है।
यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी। यह अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए भी अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुंचेगी। फिल्म ‘कांताराः चैप्टर 1’ के साथ, होम्बले फिल्म्स भारतीय सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ा रही है। यह फिल्म लोककथाओं, आस्था और सिनेमा की शानदार कारीगरी का जश्न मनाती है।
