विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...
पटना, 26 सितंबर । केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पटना में भारतीय जनता प्रार्टी (भाजपा) कार्यालय में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।
भाजपा प्रवक्ता दानिश इकबाल ने बताया कि इस बैठक के दौरान अमित शाह और भाजपा के अन्य नेताओं के बीच बिहार चुनाव को लेकर चुनावी प्रबंधन के साथ उम्मीदवारों पर चर्चा हाे सकती है।
उल्लेखनीय है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव काे लेकर भाजपा कार्यालय में इस बात की चर्चा रही है कि इस बार टिकट बंटवारे में केवल वे ही उम्मीदवार मैदान में उतारे जाएंगे, जिनकी जमीन पर पकड़ मजबूत होगी और जिनके पीछे कार्यकर्ताओं का समर्थन साफ तौर पर दिखाई देगा। किसी सीट पर जातीय समीकरणों और सामाजिक समीकरणों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जाएगा।
