33 दिन की कठिन तपस्या के बाद तपस्वी नेहा रुणवाल का पारणा
Spread the love मक्सी में तीन दिवसीय प्रभु...
Spread the love मक्सी में तीन दिवसीय प्रभु...
Spread the loveसाथीएआई और ग्राहकों की सोच व...
Spread the loveराशिफल : 12 अक्टूबर, 2026 मेष...
अंबिकापुर, 25 सितंबर। सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित एमएलए एजुकेशन सेंटर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर गुरुवार को भव्य संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक रेणुका सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, विधायक रामकुमार टोप्पो और नगर निगम अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत शामिल हुए।
रेणुका सिंह ने कहा कि एकात्म मानववाद केवल राजनीतिक दर्शन नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक क्रांति है। अंत्योदय का विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं में साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी नहीं पहुँचती, तब तक राष्ट्र सशक्त नहीं हो सकता।
जगन्नाथ पाणिग्रही ने उपाध्याय जी के जीवन को राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित बताते हुए कहा कि भारत की आत्मा गाँवों में बसती है। गांव, किसान और मजदूरों के उत्थान के बिना आत्मनिर्भर भारत का सपना अधूरा है।
भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि संगठन ही शक्ति और साधन है। भाजपा का आज का विशाल स्वरूप उपाध्याय जी के त्याग और तपस्या का परिणाम है। हर कार्यकर्ता को उनके मार्गदर्शन से सेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए।
विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि उपाध्याय जी ने सिद्धांतों से समझौता किए बिना राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने नई पीढ़ी को उनके विचारों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।
महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि उपाध्याय जी ने राजनीति को सत्ता नहीं बल्कि सेवा का माध्यम बनाया। उनका सादा जीवन और संगठन के प्रति निष्ठा हर जनप्रतिनिधि के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन देवनाथ सिंह पैकरा ने किया और आभार प्रदर्शन अनिल अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राजा राम भगत, देवनारायण यादव, विनोद हर्ष, जन्मेजय मिश्रा, हरमिंदर टिन्नी, मधु चौदाहा, नीलेश सिंह, अजय प्रताप सिंह, रोशन गुप्ता, इंदर भगत, विकास पांडे, श्रवण दास, बालनाथ यादव, त्रिलोचन सदावर्ती, भगत सिंह पैंकरा, मनोज कंसारी, श्रीराम यादव, रामदयाल चौहान, सेतराम बड़ा, सुनिल गुप्ता, निखिल पालवे, नीरु मिस्त्री, विश्वनाथ यादव, मोहित नामदेव, आशीष गुप्ता, सतीश जायसवाल, शशिकांत जयसवाल, बिन्धेश्वरी पैंकरा, ईलू गुप्ता, नेमलाल गुप्ता, ललिता तिर्की, सरोज गुप्ता, संगीता कंसारी, स्नेहलता संध्या जायसवाल, नीलम राजवाड़े, प्रियंका गुप्ता, बबली नेताम, संजीव वर्मा, बालेश्वर यादव, राधा यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
