राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
Spread the loveराज्य की प्रथम महिला रानी डेका...
Spread the loveराज्य की प्रथम महिला रानी डेका...
Spread the loveअन्न का सम्मान, किसानों के योगदान...
Spread the love उज्जैन (माधब एक्सप्रेस )वाल्मीकि रावण...
नई दिल्ली, 24 सितंबर । चुनाव आयोग ने पंजाब की 1 और जम्मू-कश्मीर की 4 राज्यसभा सीट के लिए क्रमशः उपचुनाव और चुनाव की घोषणा की है।
पंजाब से राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा के 1 अगस्त को इस्तीफा देने के कारण सीट रिक्त हुई थी। इस सीट के लिए 6 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। मतदान 24 अक्टूबर को होगा। उसी दिन नतीजे आयेंगे।
दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में 4 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। इनमें से दो सीटें 10 फरवरी 2021 और 2 सीटें 15 फरवरी 2021 को सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने से रिक्त हुई थी। हालांकि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा नहीं होने के कारण इन सीटों पर चुनाव नहीं हो पाया। अब राज्य में विधानसभा होने से इन सीटों पर मतदान के लिए निर्वाचक मंडल उपलब्ध है।
राज्य की चार सीटों के लिए 6 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। 24 अक्टूबर को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे आयेंगे। हालांकि चार सीटें अलग-अलग कार्यकाल से जुड़ी हैं इसलिए मतदान एक, एक और दो सीटों के लिए अलग-अलग होगा। यानी निर्वाचक मंडल तीन बार मतदान कर एक-एक और दो सदस्यों को चुनेगा।
उल्लेखनीय है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़े बहुमत वाली सरकार है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की सरकार है।
