Aaj Ka Panchang: पश्चिम दिशा में भूलकर भी न करें यात्रा, जानें राहुकाल से लेकर अभिजीत मुहूर्त तक
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj ka Rashifal 02 October 2026:...
Spread the loveवृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य...
पोरबंदर (गुजरात), 23 सितंबर । गुजरात के पोरबंदर के तट पर समुद्र में एक मालवाहक जहाज आग की लपटों में घिरा हुआ है। जनहानि से बचने के लिए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर चौपाटी पर लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।
अधिकारियों के अनुसार, पोरबंदर के तट पर सुबह एक मालवाहक जहाज में भीषण आग लग गई। जामनगर से आए ‘हरि दर्शन’ नामक जहाज में लगी आग बुझ नहीं पाई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख समेत उच्चाधिकारी तुरंत चौपाटी पर पहुंचे।
जलते हुए जहाज से अभी भी धमाकों की आवाज आ रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, ये धमाके जहाज में लगे एलपीजी सिलेंडरों की वजह से हो रहे हैं। अधिकारियों का कहना है आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
