रामकृष्ण बाग में मां भगवती की आराधना, अष्टमी पर सुंदरकांड का आयोजन
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
Spread the love जल संरक्षण की शपथ10 दिवसीय...
Spread the love उज्जैन से अयोध्या-ओरछा तक मंदिरों...
सीमेंस हेल्थिनियर्स इंडिया ने ‘जानकारी है तो सुकून है’ अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य स्कैन से जुड़ी चिंता (Scanxiety) को कम करना है। यह वह घबराहट, डर या बेचैनी है, जो लोग मेडिकल इमेजिंग स्कैन से पहले, स्कैन के दौरान या बाद में महसूस कर सकते हैं।इस अभियान का उद्देश्य डायग्नोस्टिक इमेजिंग जैसे मैमोग्राफी, एमआरआई, सीटी और पीईटी-सीटी स्कैन से जुड़ी मरीजों की चिंता को कम करना और उनमें जागरूकता को बढ़ावा देना है। इसके तहत अंग्रेज़ी और नौ क्षेत्रीय भाषाओं—असमिया, बांग्ला, हिंदी, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, तमिल और तेलुगु—में तैयार किए गए जागरूकता वीडियो जारी किए जाएंगे। इन वीडियो के ज़रिए मरीजों को आधुनिक इमेजिंग के बारे में बेहतर जानकारी दी जाएगी और यह दिखाया जाएगा कि कैसे हाल की तकनीकी प्रगति ने स्कैन को और अधिक आसान, सुरक्षित और आरामदायक बना दिया है।
सीमेंस हेल्थकेयर प्रा. लि. के प्रबंध निदेशक हरिहरन सुब्रमणियन ने कहा, “समय पर और सटीक डायग्नोसिस से बेहतर इलाज, सही समय पर इलाज और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों का प्रभावी प्रबंधन संभव होता है। हेल्थकेयर प्रैक्टिशनर्स, मरीजों और देखभाल करने वालों की ज़रूरतों और चुनौतियों को सालों से समझते हुए, हम ऐसे समाधान देने की कोशिश करते हैं जो सच में उनके काम आएं। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से हम अपना यह मिशन दोहराते हैं कि हेल्थकेयर को और आसान व भरोसेमंद बनाया जाए। हर मरीज और देखभाल करने वाले को वह ज़रूरी जानकारी दी जाए, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ इमेजिंग प्रक्रिया से गुजर सकें, जब भी इसकी सलाह दी जाए।”उन्नत तकनीक कैसे मरीजों के अनुभव को बेहतर बना रही है, इस पर ध्यान केंद्रित करते हुए, सीमेंस हेल्थिनियर्स यह दर्शाता है कि वह सबके लिए, हर जगह, और टिकाऊ तरीके से हेल्थकेयर में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।सीमेंस हेल्थिनियर्स के संचार प्रमुख प्रणव पाटिल ने कहा, ‘जानकारी है तो सुकून है’ अभियान के ज़रिए हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मरीज और उनके परिवार स्कैन से पहले और दौरान पूरी तरह से जानकारी प्राप्त करें और आश्वस्त महसूस करें। सरल, समझने योग्य और कई भाषाओं में उपलब्ध जानकारी देकर हम भारत की विविध समुदायों तक पहुंचना चाहते हैं। हमारा मकसद लोगों को यह समझाना है कि आज की डायग्नोस्टिक इमेजिंग न सिर्फ़ अत्याधुनिक है बल्कि पहले की तुलना में कहीं अधिक मरीज के हित में भी है।”
वीडियो कंटेंट को इस तरह बनाया गया है कि यह दिखाए कि कैसे समय के साथ हेल्थकेयर और तकनीक में बदलाव आया है और कैसे यह मरीजों की अलग-अलग ज़रूरतों को पूरा करता है। हर वीडियो सीरीज़ स्कैन टेक्नोलॉजी को आसान और रोज़मर्रा से जुड़ी भाषा में समझाती है।
यह 360-डिग्री अभियान डिजिटल, ऑफलाइन, मीडिया और अन्य प्रमुख चैनलों पर संदेश और रणनीति को एकीकृत करते हुए सभी टचपॉइंट्स को कवर करता है।
“जानकारी है तो सुकून है” अभियान के सभी जागरूकता वीडियो कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
