CG- प्रेमी से मिलने होटल गई युवती फिर जिंदा नहीं लौटी, इस हाल में मिली लाश
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में...
Spread the loveपटना – गंगा, गंडक, सोन एवं...
Spread the loveक्या आपको Orkut याद है? अगर...
बलरामपुर, 22 सितंबर ।भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा जिला कार्यालय बलरामपुर प्रांगण में आज 22 सितंबर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने आज सोमवार को बताया कि, शिविर में नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा इलाज एवं दवाओं का वितरण किया जाएगा। शिविर में अनेक वरिष्ठ व विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएँ देंगे जिनमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अविना, एमडी मेडिसिन डॉ. प्रतीक खरे, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. चेतन चतुर्वेदी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शरद गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. खेस, रुद्रमणि फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम मित्रा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विनय कुमार गुप्ता, जनरल सर्जन डॉ. रमेश, कैंसर सर्जन डॉ. विकास अग्रवाल, तथा ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. जे.सी. मेश्राम शामिल होंगे।
