दीपावली पूजन में वनस्पतियों का विशेष स्थान: प्रकृति, आस्था और समृद्धि का अद्भुत संगमडॉ. प्रियंका ढलवानी सहायक प्राध्यापक,
Spread the love वनस्पति शास्त्रमाँ कनकेश्वरी देवी शासकीय...
Spread the love वनस्पति शास्त्रमाँ कनकेश्वरी देवी शासकीय...
Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर में दिवाली के...
Spread the loveबेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में...

प्रो.सतीश चोपड़ा
अपने दुर्गुणों को यहाँ लाइये और सदगुणों को लेकर जाइए:प्रवृद्धि श्री जी
इंदौर:नाकोड़ा पार्श्वनाथ जैन श्वे.मंदिर गुमाश्तानगर जहाँ से आज प.पू.शुद्धिप्रसन्ना जी की निश्रा में शत्रुंजय महातीर्थ की चल रही नव्वाणु यात्रा के अन्तर्गत छ: गांव की यात्रा प्रारम्भ हुई उस समय जय -जय आदिनाथ के नारो से और दादा आदिनाथ की जय जय कार करता उपस्थित समुदाय जय तलेटी पर उपस्थित हुआ तो कुछ समय के लिए नाकोड़ा मंदिर का परिसर ऐसा लग रहा था जैसे हम पालीताणा में तलेटी पर खड़े होकर दादा आदिनाथ को याद कर रहे है उनके दर्शन को जा रहे है , बाद में यह यात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई , मध्यप्रदेश का एक मात्र जैन नवग्रह मंदिर जो आदिनाथ जैन नवग्रह मंदिर के नाम से जाना जाता है तथा पार्श्वनाथ नगर में स्थित है वहाँ पहुंची जहाँ पर साध्वी मंडल और नव्वाणु यात्रा में जुड़े यात्रियों की अगवानी नवग्रह संघ की और से अरविन्द चोरड़िया , मनोज रांका, हंसमुख पोरवाल और पीयूष जैन ने की दादा आदिनाथ के दर्शन और चेत्यवंदन के पश्चात् नवनिर्मित उपाश्रय में धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए प्रवद्धि और समृद्धि श्री जी ने कहा कि शत्रुजन्य की और बढ़ाया हमारा एक एक कदम अनंत भवों के पापो का नाश करने वाला है । उन्होंने आगे कहा कि पानी से जो नहाते है वह केवल लिवास बदलते है , लेकिन जो पसीने से नहाते है वह इतिहास बदलते है पर्युषण के बाद भी आप लोगो ने बड़ी संख्या मे उपस्थित होकर इतिहास बदल दिया है ।

इस समय शहर की अधिकांश दुकानों में यह आफर चल रहा है पुरानी वस्तुयें देकर नई वस्तुयें ले जाए पुराना टी.वी., फ्रिज , गाड़ी देकर नया ले जाय अर्थात् भंगार का सामान देकर श्रृंगार का सामान ले जाय यह समय रिप्लेस करने का समय है संसार के प्रलोभन से प्रभावित होकर शत्रुजन्य तीर्थ गिरिराज ने भी एक आफर निकाला है अपने दुर्गुणों को यहाँ लाए और उसके बदले सदगुणों लेकर जाए शत्रुजन्य की यात्रा करते करते जो पसीना निकल रहा है उसी के साथ साथ अपने गुणों का विसर्जन करते जाय, इस यात्रा से आपको जो खुशी हो रही है उसकी अनुमोदना करते करते अपनी यात्रा समाप्त करे तो यह यात्रा आपके भव भव की यात्रा को समाप्त करा सकती है ।आगर से आए संयम जैन ने दादा को समर्पित गीत प्रस्तुत किया ।

इस अवसर पर संघपति अरुण-संध्या पोरवालका सम्मान डॉ. रानू भण्डारी ,मोनिका रांका , आशा जैन और सुचित्रा शाह ने किया जिस प्रकार पालीताणा में छ:गांव की यात्रा करने वाले यात्रियों की सेवा व नाश्ते की व्यवस्था पाल लगाकर की जाती है वहीं व्यवस्था आज यहाँ पर सामयिक महिला मंडल , भूपेंद्र-आशा जैन विनोद,अनिल,मनोज , शिरोमणि भंडारी,लाभचंद सुराणा ,राजुल बेन जैन ,मुकेश बरडिया,विनोद पटवा परिवार द्वारा की गई । आज के कार्यक्रम की वीडियो और फोटोग्राफी प्रदीप पोरवाल ने की आज की इस यात्रा में लाभचंद सुराणा ,अशोक जैन , महेंद्र सुराणा , भूपेंद्र जैन, प्रतीक जैन , सतीश जैन , सतीश सकलेचा , प्रोफेसर सतीश चोपड़ा , अनिल बोहरा ,अर्पित छजलानी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
