मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...
Spread the loveऔद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति...
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर...
बलौदाबाजार, 21 सितंबर । भारत सरकार राष्ट्रीय अपादा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार बाढ़ बचाव प्रशिक्षण हेतु जिला स्तर पर काल्पनिक अभ्यास 25 सितम्बर को किया जाएगा। यह अभ्यास बालसमुंद जलाशय पलारी एवं जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु अस्पताल में प्रातः 9 बजे से होग़ा। सफलतापूर्वक मॉक एक्सरसाइज सम्पन्न कराने हेतु कलेक्टर दीपक सोनी के द्वारा नोडल अधिकारी, ऑब्जर्वर, अनुभाग एवं तहसीलों के लिए इंसिडेंट कमांडर की नियुक्ति कर दी गई है। इसके साथ ही सभी संबधित विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
जिला स्तरीय मॉक एक्सरसाइज हेतु अपर कलेक्टर अवध राम टंडन को नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह को ऑब्जर्वर बनाया गया है। अनुभाग स्तर पर एसडीएम एवं तहसील स्तर पर तहसीलदार इंसिडेंट कमांडर होंगे।
