राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
Spread the loveराज्य की प्रथम महिला रानी डेका...
Spread the loveराज्य की प्रथम महिला रानी डेका...
Spread the loveअन्न का सम्मान, किसानों के योगदान...
Spread the love उज्जैन (माधब एक्सप्रेस )वाल्मीकि रावण...
रायपुर 21 सितंबर । छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल और शराब घोटाला में मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की संयुक्त टीम ने आज रविवार को रायपुर और अकलतरा में छापेमारी की है। वहीं, शराब घोटाले मामले में ईओडब्ल्यू की टीम रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में छापा मारा है।
जानकारी के मुताबिक, ईओडब्ल्यू की टीम रायपुर के शिव विहार कॉलोनी स्थित अवधेश यादव के घर पहुंची है। अवधेश शराब कारोबार से जुड़ा हुआ है। कारोबारी के 2 ठिकानों पर टीम जांच कर रही है। एसीबी और ईओडब्ल्यू के अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि ईडी की टीम ने 2 दिन पहले भिलाई के हुडको और तालपुरी में राइस मिलर सुधाकर राव के घर पर भी छापेमारी की थी। यहां ईडी की टीम ने दस्तावेज खंगाले।
