नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveन्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल ने जीता...
Spread the loveरायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति...
रायपुर, 20 सितंबर । छत्तीसगढ़ में एक जून से अब तक 1033.6 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1472.0 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 494.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 901.2 मिमी, बलौदाबाजार में 752.7 मिमी, गरियाबंद में 905.5 मिमी, महासमुंद में 734.3 मिमी और धमतरी में 933.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1083.9 मिमी, मुंगेली में 1047.9 मिमी, रायगढ़ में 1257.7 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 907.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1234.0 मिमी, सक्ती में 1125.7 मिमी, कोरबा में 1053.5 मिमी और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1004.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।
दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 796.1 मिमी, कबीरधाम में 751.5 मिमी, राजनांदगांव में 870.7 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1242.8 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 753.6 मिमी और बालोद में 1080.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।
सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 734.9 मिमी, सूरजपुर में 1100.1 मिमी जशपुर में 1012.6 मिमी, कोरिया में 1168.2 मिमी और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1052.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1407.8 कोंडागांव जिले में 955.3 मिमी, कांकेर में 1149.3 मिमी, नारायणपुर में 1239.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 1381.0 मिमी, सुकमा में 1088.9 मिमी और बीजापुर में 1415.7 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
