जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
बालोद/रायपुर, 20 सितंबर । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार की देर रायपुर से छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी पर लौट रहे सीआरपीएफ जवानों से भरी पायल यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसमें 4 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि एक जवान के हाथ में चोट आई है। घायलों को हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव की है।
दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र से आज सुबह मिली जानकारी अनुसार अनुसार 16 सीआरपीएफ के जवान छुट्टी मनाकर वापस ड्यूटी पर लौटने के लिए रायपुर से यात्री बस (पायल ट्रेवल्स) से भोपालट्टनम कैंप में ड्यूटी पर लौट रहे थे। बस में सीआरपीएफ जवान और करीब 15 यात्री भी सवार थे।इनमें एएसआई सुभाष सिंह भी शामिल थे।दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव के नजदीक देर रात 12:15 बजे बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।हादसे में 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं 1 जवान के हाथ पर गंभीर चोटें आई है।
हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में राजहरा पुलिस ये मानकर चल रही है कि तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से हादसा हुआ।
