जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
नई दिल्ली, 18 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को नेपाल की नवनियुक्त अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री ने नेपाल में हाल के आंदोलन में हुई जनहानि पर शोक प्रगट किया। उन्होंने नेपाल में शांति और स्थिरता लाने के प्रयासों को तेज करने में भारत के सहयोग की बात दोहराई। उन्होंने अंतरिम प्रधानमंत्री कार्की और नेपाल की जनता को कल देश के राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए बताया, “नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। हाल ही में हुई दुखद जनहानि पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की। साथ ही, मैंने उन्हें और नेपाल की जनता को कल उनके राष्ट्रीय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।”
