छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता
Spread the loveभारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच...
Spread the loveभारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच...
Spread the loveरायपुर। ढोलक की थाप और मंजीरों...
Spread the loveनई दिल्ली। रेलवे के लाखों कर्मचारियों...
दुर्ग/भिलाई, 18 सितंबर । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में बीती रात एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार के चलते लड़की के भाई के दोस्त की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर आराेपित काे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
खुर्शीपार थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सिरफिरा आशिक लड़की से मिलने दीवार कूदकर घर के अंदर घुस जाता है। मामले के बाद लड़की के भाई ने जब युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, तो गुस्साए युवक ने देर रात पहुंचकर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बीच-बचाव करने आया दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार आरोपित सुरेंद्र महानंद, योगेंद्र की चचेरी बहन से एकतरफा प्रेम करता था। इसी कारण कुछ महीने पहले वह दीवार फांदकर योगेंद्र के घर में घुस गया था। इस पर योगेंद्र के परिजनों ने उसके खिलाफ खुर्शीपार थाने में अपराध दर्ज कराया था। तभी से सुरेंद्र और योगेंद्र के बीच रंजिश चल रही थी।
बीती रात लगभग 11:30 बजे कामेश राव और योगेंद्र सिंह बस्ती में बैठे हुए थे। तभी अचानक वहां पहुंचे आरोपित ने योगेंद्र से बहस शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए कामेश को आरोपित ने चाकू से गोद डाला। इस दौरान योगेंद्र पर भी हमला किया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल कामेश को स्थानीय लोगों ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह मामला एकतरफा प्यार और पुराने विवाद से जुड़ा है। आरोपित काे हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
