छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे BLO
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन...
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन...
Spread the loveगोरखा- नेपाल में आई भीषण बाढ़...
Spread the loveडोंगरगढ़ :- नवरात्रि पर्व के दौरान...
*थांदला की स्वच्छता अभियान राखी को प्रधानमंत्री ने सराहा*
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा इस तरह के संदेश मुझे राष्ट्र के प्रति निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैँ।
से विवेक व्यास माधव एक्सप्रेस
थांदला l पिछले दिनों राखी के पवित्र महोत्सव पर थांदला नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षदों ने रक्षाबंधन पर्व को माध्यम बनाकर स्वच्छता राखी का निर्माण किया गया।स्वच्छता की इस राखी में मोदी जी के चित्र के माध्यम से मेरा थांदला स्वच्छ रखने के लिए आह्वान किया गया था। यह राखी नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा के साथ पार्षद धापू गोरसिंह वसुनिया, माया सचिन सोलंकी,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष,जिला योजना समिति सदस्य एवं पार्षद भूमिका आशीष सोनी,,आरती सिसोदिया ,राधिका मेड़ा,सुनीता भूरिया,,पिंकी पाठक और सफाई मित्र महिलाओ के साथ व्यापारियों और नागरिकों को राखी बांधी गई और उनसे स्वच्छता का वचन लिया था l साथ ही यह राखी परिषद अध्यक्ष और पार्षदों ने देश के माननीय प्रधानमंत्री ,,मुख्यमंत्री और विभिन्न प्रदेश के केबिनेट मंत्री नेताओंको भी प्रेषित की।राखी प्राप्त होने के बाद पीएमओ कार्यालय से देश के प्रधानमंत्री ने नगर परिषद थांदला अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा को पत्र के माध्यम से आभार ज्ञापित किया है ।जिसमें उन्होंने उल्लेख किया इस तरह के कार्य मुझे राष्ट्र के प्रति कार्य करने की प्रेरणा देते है l पत्र प्राप्त होने के बाद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा उत्साहित है उन्होंने इस अवसर पर नगर वासियों के साथ सभी पार्षदों,,सफाई मित्रों और इस अभियान के सहयोगी पार्षद संदीप गोलू उपाध्याय,जगदीश प्रजापत,c m o कमलेश जयसवाल ,, गोरांक राठौर सहित नगर परिषद टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि देश के माननीय प्रधानमंत्री का यह पत्र मेरे लिए उत्साह और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है और गर्व का क्षण है आप सबके प्रयास से आगामी समय में देश के माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री की सारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुचाँ कर क्षेत्र को उन्नति की राह लाने हेतु हम सकल्पित रहेंगे।
