प्रदेश में Ola Electric के 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित, परिवहन विभाग ने कंपनी को भेजा नोटिस
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब...
Spread the loveराज्य की प्रथम महिला रानी डेका...
Spread the loveअन्न का सम्मान, किसानों के योगदान...
रायपुर, 16 सितंबर ।
वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को 130 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की गयी है। इस तरह से पीएम जन आरोग्य योजना के लिए राज्य सरकार को अब तक 505 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। इस राशि से राज्य के निजी अस्पताल के दावों का लगातार भुगतान किया जा रहा है।
यह जानकारी आज मंगलवार काे छत्तीसगढ़ सस्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के कार्यालय से दी गई है।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी दी थी कि राज्य में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पंजीकृत निजी अस्पतालों द्वारा आयुष्मान कार्डधारक मरीजों का उपचार लगातार किया जा रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 1,600–1,700 दावे प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिनकी राशि प्रतिदिन 4 करोड़ रुपये से अधिक है।
