छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर...
कोरबा/जांजगीर चांपा, 14 सितम्बर । जिले पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आज रविवार काे पत्रकारवार्ता में एक महत्वपूर्ण मामले का खुलासा किया है। चौकी नैला क्षेत्र में एक व्यापारी से रात्रि में चाकू की नोक पर 10 लाख रुपये लूट कर भागने वाले शातिर लुटेरों को पुलिस ने मात्र सात दिनों में लूट की पूरी रकम के साथ धर दबोचा है।
एसपी ने बताया कि 6 सितंबर को गणेश विसर्जन की रात करीबन 9:15 बजे की है। व्यापारी अरुण कुमार अग्रवाल निवासी नैला अपने दुकान से दुकानदारी करके स्कूटी में बैग में लाखों रुपये लेकर घर जा रहे थे। नैला गली कुबेर पारा के पास पहुंचने पर आरोपितों ने उन्हें स्कूटी से गिराकर चाकू दिखाकर बैग में रखे लाखों रुपये लूट लिए। तत्काल सूचना पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और सीएसपी कविता ठाकुर घटना स्थल पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने घटना की रात्रि में ही आरोपितों को पकड़ने के लिए चार अलग-अलग टीमें गठित कीं।
गठित टीमों के नेतृत्वकर्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और क्षेत्र के बदमाशों एवं व्यापारी के दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की गई। सायबर टीम जांजगीर की सक्रियता से पता चला कि व्यापारी के नजदीकी पूर्व कर्मचारी और नैला क्षेत्र के आदतन बदमाश सहित चार आरोपित घटना में शामिल हैं। आरोपितों में मास्टर माइंड विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक (पूर्व नौकर), मुकेश सूर्यवंशी और निलेश पंडित उर्फ विक्की को पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ में घटना करना स्वीकार किया।
आरोपितों के कब्जे से लूट की रकम नगदी 10 लाख 44 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपित से तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पूछताछ करने पर 18 जुलाई को बोदसरा शराब दुकान में चोरी की घटना भी स्वीकार की, जिसमें 64 हजार रुपये बरामद हुए। बदमाश मुकेश सूर्यवंशी पर थाना जांजगीर में हत्या का प्रयास सहित अन्य अपराधिक मामले हैं और वह फरार चल रहा था।
इस कामयाबी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में निरीक्षक पारस पटेल, साइबर टीम, चौकी नैला और अन्य पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा।
