मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय गुरुजी कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love00 भारत दुनिया का सबसे बड़ा...
Spread the loveरायपुर–मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में...
रायपुर, 14 सितंबर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार काे अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे एवं विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे कृषि, पर्यटन और जनकल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे पहले मुख्यमंत्री साय जशपुर में पर्यटन एवं कृषि क्रांति कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम आज सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने और किसानों के हित में योजनाओं की घोषणा की जाएगी। इसके बाद 12 बजे साय जशपुर से रवाना होकर कांकेर पहुंचेंगे और यहां वे ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके बाद 3:15 पर कांकेर से रवाना होकर साय राजधानी रायपुर आएंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा, जिनमें सड़क निर्माण, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, ग्रामीण विकास योजनाएं और पर्यटन से जुड़े बुनियादी ढांचे का विकास प्रमुख हैं।
