Aaj Ka Rashifal: मेष, कर्क और धनु राशि वालों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2 November 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2 November 2026:...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveरायपुर- आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना...
विहिप के अधिवेशन में भी भाग लेंगे
इंदौर, 14 सितम्बर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज रविवार को इंदौर प्रवास पर हैं। वे यहां दोपहर 2.30 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में ‘परिक्रमा कृपा सार’ पुस्तक का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। यह पुस्तक नर्मदा परिक्रमा कर चुके मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल द्वारा लिखी गई है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री विश्वास सारंग, राकेश शुक्ला, चैतन्य काश्यप आदि भी शामिल होंगे।
संघ कार्यालय के अनुसार सरसंघचालक डॉ. भागवत यहां विश्व हिंदू परिषद की अखिल भारतीय लीगल सेल द्वारा आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय चौथा अधिवेशन में भी भाग लेंगे। यह अधिवेशन 13 और 14 सितंबर को मधुर मिलन गार्डन, पीपल्यापाला तालाब पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से 250 से अधिक वरिष्ठ अधिवक्ता, सेवानिवृत्त न्यायाधीश, विधि विशेषज्ञ और विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।
‘परिक्रमा कृपा सार’ पुस्तक के बारे में मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बताया कि यह पुस्तक उनके जीवन की दो महत्वपूर्ण नर्मदा परिक्रमा यात्राओं से प्रेरित है। उन्होंने पहली परिक्रमा 1994 से 1996 के दौरान अपने गुरुदेव बाबा श्रीजी की सेवा करते हुए की थी। इसके बाद दूसरी परिक्रमा 2005 में सपत्नीक और सहयोगियों के साथ पूर्ण की। इन यात्राओं के अनुभवों और भावनाओं का संग्रह ही इस पुस्तक के रूप में सामने आया है।
उन्होंने कहा कि यह पुस्तक 30 वर्ष पूर्व प्रथम नर्मदा परिक्रमा और जबलपुर में परम पूज्य बाबा श्रीजी के चातुर्मास के दौरान लिखे गए समसामयिक लेखों का संकलन है। सहयोगियों के अनुरोध पर उन्होंने इस पुस्तक को प्रकाशन के लिए तैयार किया। हिंदी दिवस के अवसर पर इंदौर की धरती पर इस पुस्तक का विमोचन होना उनके लिए सौभाग्य और मां नर्मदा की कृपा का प्रतीक है।
मंत्री पटेल ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन में नर्मदा खंड सेवा संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र बजाज, कोषाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और सचिव गजेंद्र आचार्य सहित अन्य पदाधिकारियों का विशेष सहयोग है। इस आयोजन के माध्यम से न केवल पुस्तक का विमोचन होगा बल्कि नदियों के संरक्षण और जल संवर्धन के प्रति जनजागरूकता भी बढ़ेगी।
