ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
नई दिल्ली, 13 सितंबर। दिल्ली के ताज पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ई-मेल मिला है। इसके बाद से ही पुलिस ने होटल परिसर में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि सघन तलाशी अभियान के बाद यह खबर झूठी निकली।
अभियान के दाैरान होटल में रूके मेहमानों और स्टाफ को कुछ घंटों के लिए परेशानी हुई लेकिन बाद में किसी भी तरह के खतरा नहीं हाेने की बात साफ हाेने से पुलिस ने राहत की सांस ली।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक होटल प्रबंधन को शुक्रवार देर रात करीब 02 बजे प्राप्त ई-मेल में बम विस्फोट की धमकी दी गई । इसके तुरंत बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और होटल के सभी हिस्सों की बारीकी से छानबीन की लेकिन इस दाैरान उन्हें काेई संदिग्ध वस्तु या सामान नहीं मिला।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ही दिल्ली उच्च न्यायालय को मिले एक ई-मेल में न्यायाधीशाें के कक्षों और न्यायालय परिसर में दोपहर के समय बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। इस आशय की धमकी वाला ई-मेल रजिस्ट्रार जनरल को सुबह करीब 8.39 बजे प्राप्त हुआ। इसमें दावा किया गया कि अदालत परिसर में तीन बम रखे गए हैं। फिलहाल पुलिस की साइबर सेल आगे की जांच में जुटी है।
