राशिफल : 02 नवंबर, 2026
Spread the loveराशिफल : 02 नवंबर, 2026 मेष-अध्ययन-अध्यापन...
Spread the loveराशिफल : 02 नवंबर, 2026 मेष-अध्ययन-अध्यापन...
Spread the loveहरियाणा की 60वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति...
Spread the love पीएमएमएसवाई के तहत 375 लाख...
रायपुर, 13 सितंबर । छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 996.5 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1366.5 मिमी और बेमेतरा जिले में न्यूनतम 485.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
रायपुर संभाग में रायपुर में 860.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 723.7 मि.मी., गरियाबंद में 866.9 मि.मी., महासमुंद में 717.4 मि.मी. और धमतरी में 892.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बिलासपुर संभाग में बिलासपुर में 1030.0 मिमी., मुंगेली में 1010.5 मिमी., रायगढ़ में 1212.3 मिमी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 829.4 मिमी., जांजगीर-चांपा में 1181.9 मिमी., सक्ती में 1083.5 मिमी., कोरबा में 1017.3 मिमी और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 944.3 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
दुर्ग संभाग में दुर्ग में 782.0 मिमी., कबीरधाम में 725.1 मिमी., राजनांदगांव में 850.4 मिमी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1222.2 मिमी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 718.4 मिमी. और बालोद में 1058.0 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।
सरगुजा संभाग में सरगुजा में 706.2 मिमी., सूरजपुर में 1052.1 मिमी., जशपुर में 968.4 मिमी., कोरिया में 1108.0 मिमी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 997.8 मिमी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बस्तर संभाग में बस्तर में 1388.6 मिमी., कोंडागांव में 946.0 मि.मी., कांकेर में 1133.4 मिमी., नारायणपुर में 1208.2 मिमी., दंतेवाड़ा में 1368.2 मिमी., सुकमा में 1066.0 मिमी. और बीजापुर में 1363.8 मिमी. वर्षा रिकार्ड की गई है।
