विकास के अगले दौर में एमवे इंडिया ने बढ़ाया स्टोर्स का दायरा, डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्राहकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the love ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल...
Spread the loveइंदौर। कहते हैं प्रतिभा उम्र की...
Spread the loveइंदौर। डॉ. दादू महाराज संस्थान के...
रायपुर, 12 सितंबर । छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 989.9 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से आज शुक्रवार काे प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बस्तर जिले में सर्वाधिक 1386.6 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 478.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 859.8 मिमी., बलौदाबाजार में 721.8 मिमी., गरियाबंद में 866.1 मिमी., महासमुंद में 715.8 मि.मी. और धमतरी में 884.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1014.5 मिमी., मुंगेली में 991.0 मिमी., रायगढ़ में 1206.2 मिमी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 819.8़ मिमी., जांजगीर-चांपा में 1177.5 मिमी., सक्ती में 1071.5 मिमी., कोरबा में 1014.1 मिमी और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 931.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।
दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 777.4 मिमी., कबीरधाम में 705.8 मिमी., राजनांदगांव में 844.3 मिमी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1215.3 मिमी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 705.3 मि.मी. और बालोद में 1056.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 702.4 मि.मी., सूरजपुर में 1048.9 मि.मी., बलरामपुर में 1366.5 मि.मी., जशपुर में 952.9 मि.मी., कोरिया में 1108.0 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 997.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बस्तर संभाग में कोंडागांव जिले में 939.9 मि.मी., कांकेर में 1127.6 मि.मी., नारायणपुर में 1204.4 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1359.3 मि.मी., सुकमा में 1062.8 मि.मी. और बीजापुर में 1353.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
