CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...
Spread the loveभिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में...
Spread the love00 31 दिसंबर तक पात्र लोगों...
रायपुर, 12 सितंबर । भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा शुक्रवार को काँकेर पहुँचेंगे और जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे और मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा करेंगे। टिकरिहा इसी दिन शाम को कोण्डागाँव पहुँचकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भें व चर्च करेंगे। रात्रि विश्राम कोण्डागाँव में करेंगे। 13 सितम्बर की सुबह टिकरिहा जगदलपुर पहुँचेंगे और बस्तर जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इसी दिन जगदलपुर में दोपहर को होने वाली सम्भागीय बैठक होगी जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और टिकरिहा विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।
टिकरिहा 14 सितम्बर को सुबह बीजापुर और शाम को दन्तेवाड़ा के प्रवास पर रहेंगे। दन्तेवाड़ा जिला भाजपा कार्यालय में उनका रात्रि विश्राम है। अगले दिन 15 सितम्बर को टिकरिहा सुबह सुकमा और शाम को नारायणपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री टिकरिहा रात्रि विश्राम नारायणपुर में करेंगे।
