24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
रांची, 11 सितंबर । झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को धमकी देने वाले आरोपित को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
झारखंड पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सारनाथ थाना क्षेत्र जयंत कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से धमकी देने में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद किया गया है। आरोपित लगातार पुलिस को चकमा देता रहा। आरोपित गाजीपुर भागने के फिराक में था। लेकिन औड़िहार के पास रोडवेज बस से रास्ता रोककर पुलिस ने घेरा और आरोपित को पकड़ा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह आरोपित न सिर्फ शातिर था बल्कि एक गैंग खड़ा करने की तैयारी में था और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। एमबीबीएस पास यह छात्र मेडिकल की मास्टर डिग्री की तैयारी कर रहा था और शिलांग (मेघालय) में भी इसका मकान है।
उल्लेखनीय है कि 08 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। तुम इंतजार करो तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे हम लोग झारखंड के लिए निकल चुके हैं। मामले में मंत्री के निजी सचिव ने बोकारो स्टील सिटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी ।
