बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
कोरबा, 10 सितम्बर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बुधवार काे जिले के प्रवास के दौरान जिला कार्यालय परिसर में लगे विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं से अनेक हितग्राहियों को लाभांवित किया गया।
मुख्यमंत्री साय ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में पीएम जनमन आवास योजना के तहत पहाड़ी कोरवा वर्ग की अजगरबहार निवासी सुमत्री बाई, ग्राम चुईया के अमर सिंह कोरवा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ग्राम कुरूडीह के परदेशी राम यादव और ग्राम भैसमा के रामबंधु को आवास की चाबी एवं पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया।
रेशम विभाग के स्टॉल में कोरबा निवासी शत्रुघन केंवट को कोसा उत्पादन हेतु तीन लाख 27 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनांतर्गत तुमान करतला की सविता पटवा (मां सर्वमंगला स्व सहायता समूह) को एक लाख 20 हजार रुपये का ऋण दिया गया।
आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत कोरबा जिले के बिरहोर वर्ग के मोटू, घसनीन और सुरगुजहीन बाई को वन अधिकार मान्यता पत्र वितरित किए गए।
श्रम विभाग की ओर से मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत पोंड़ीबहार निवासी राजकुमार टेकाम और पुरानी बस्ती निवासी श्रीमती सावित्री सिंह (पति स्व. कर्नल सिंह बैंस) को 1-1 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
नगरीय प्रशासन विभाग के स्टॉल में तब्बसुम खातुन और भान कुमारी साहू को पीएम आवास (शहरी) योजना अंतर्गत आवास की चाबी सौंपी गई। इसी तरह विमलेश यादव और गौरी राजवाड़े को शहरी आवास 2.0 निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र, नक्शा एवं भवन अनुज्ञा पत्र प्रदान किए गए।
बालको के स्टॉल में सीएसआर मद से किए जा रहे कार्यों, महिलाओं द्वारा उत्पादित विभिन्न उत्पादों, महिला सशक्तिकरण, पोषण विकास, युवाओं का कौशल उन्नयन, छत्तीसगढ़ी आर्ट एंड कल्चर डेवलपमेंट कार्य, मोर जल मोर माटी कार्यक्रम सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री ने एनटीपीसी एवं एसईसीएल द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया, जहाँ सीएसआर मद से किए गए कार्यों की प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई।
