कैट के संजय चौदहा बने कटनी जिलाध्यक्ष व्यापारिक संगठन को मिलेगी नई मजबूती।
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के...
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 10 सितंबर । भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए आयोजित ऑनलाईन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) का चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण एक नवंबर से भूतपूर्व सैनिकों-क्रीडा अधिकारियों द्वारा दिया जाना है। जीपीएम जिले के अभ्यर्थी जो अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित सीईई में उत्तीर्ण हुए हैं, वे शारीरिक दक्षता परीक्षा के पूर्व जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र टीकरकला गौरेला में निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ लेने अपना नाम शीघ्र दर्ज करवा सकते हैं। भूतपूर्व सैनिकों द्वारा शारीरिक अभ्यास, मार्गदर्शन एवं मानसिक तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए पंजीयन अनिवार्य है। प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
