मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा, बच्चों की पढ़ाई की राह हुई आसान
Spread the loveरायपुर- मेहनत-मजदूरी से परिवार चलाने वाले...
Spread the loveरायपुर- मेहनत-मजदूरी से परिवार चलाने वाले...
Spread the loveनई दिल्ली- भारत और फ्रांस के...
Spread the loveसहारनपुर – पितृ पक्ष समाप्त होते ही...
नई दिल्ली, 09 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए आज पंजाब का दौरा करेंगे। वो बाढ़ आपदा पीड़ितों के लिए अधिकतम सहयोग सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत रूप से जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे। यह जानकारी पंजाब भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट पर दी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस संकट को लेकर बेहद चिंतित हैं और बारीकी से नजर रख रहे हैं। जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। इससे पहले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान स्थिति के आकलन के लिए राज्य का दौरा कर चुके हैं। नुकसान के आकलन के लिए दो केंद्रीय अंतरमंत्रालयी टीमों का गठन किया गया है।
पंजाब में अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। सेना, सीमा सुरक्षा बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हैं। राज्य में लगभग दो हजार गांवों के तीन लाख 87 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्रालय के हजारों माय भारत आपदा मित्र राहत कार्यों में लोगों की सहायता कर रहें है। राज्य सरकार ने जिला विशेष की स्थिति के अनुसार आज से राज्य में सभी स्कूल कॉलेज फिर से खोलने के निर्देश दिए हैं। पंजाब के सूचना एवं जनसंपर्क ने बताया है कि राज्य में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है।
प्रधानमंत्री मोदी के आज ही हिमाचल प्रदेश का दौरा करने की भी संभावना है। वो दोनों राज्यों के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे और चल रहे राहत एवं पुनर्वास प्रयासों की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री आज उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डालने के बाद दोपहर में दिल्ली से रवाना होंगे और पठानकोट एयरबेस पहुंचेंगे।
—————
