साय कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण
Spread the loveअतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी, समान...
Spread the loveअतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी, समान...
Spread the loveनई दिल्ली। भारत के विपक्षी राजनीतिक...
Spread the loveधमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई...
रायपुर, 9 सितंबर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज (मंगलवार ) दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन में श्रम विभाग द्वारा आयोजित अटल उत्कृष्ठ शिक्षा योजना का शुभारंभ करेंगे। राज्य के श्रेष्ठ आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12 वीं तक निःशुल्क अध्ययन हेतु प्रवेशित बच्चों को सम्मान पत्र वितरण करेंगे।
इस मौके श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन,एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक को कम से कम 1 साल से निर्माण कार्य में पंजीकृत होना चाहिए। इस योजना के तहत सिर्फ पहले 2 बच्चों को लाभ मिलेगा। इसके लिए जीवित श्रमिक पंजीयन कार्ड, छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बच्चे के 5वीं क्लास की मार्कशीट, वर्तमान कक्षा में अध्ययन प्रमाण पत्र, स्वघोषणा प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र और चयन के बाद ट्रांसफर सर्टिफिकेट जरूरी होगा।
