Aaj Ka Panchang: पश्चिम दिशा में भूलकर भी न करें यात्रा, जानें राहुकाल से लेकर अभिजीत मुहूर्त तक
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj ka Rashifal 02 October 2026:...
Spread the loveवृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य...
इंदौर। ब्रिटिश पार्क फ्रेज वन में गणेशोत्सव पिछले तीन वर्षों से आस्था और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी गणेशोत्सव समिति ने पूरे विधि-विधान और धूमधाम से गणपति बप्पा की स्थापना की। श्रद्धालुओं के लिए 56 भोग का विशेष प्रसाद तैयार किया गया और सभी कॉलोनीवासियों को वितरित किया गया। आयोजन में कॉलोनीवासियों का सक्रिय सहयोग देखने को मिला।
गणेशोत्सव के मौके पर धार्मिक माहौल के साथ-साथ सांस्कृतिक और मनोरंजक रंग भी नजर आए। बच्चों के लिए विभिन्न खेलों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिवारों ने एक साथ मिलकर इस आयोजन का आनंद उठाया और आपसी सौहार्द का संदेश भी दिया।
समिति सदस्यों ने बताया कि गणेशोत्सव न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी में परंपराओं की समझ विकसित करने का भी माध्यम है। पूरे आयोजन में भक्ति, उल्लास और सामाजिक एकता की झलक साफ नजर आई।
