बेंगलुरू, 3 सितंबर 2025:टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने आज अपने बिक्री प्रदर्शन की घोषणा कर दी है। कंपनी का प्रदर्शन इस प्रकार रहा –
मासिक वृद्धि – (अगस्त 2025 बनाम अगस्त 2024)
Timeframe
July 2025
July 2024
Growth
साल दर साल
34,236 यूनिट्स
30,879 यूनिट्स
11%
इसमें घरेलू बाजार में 29,302 गाडि़यां बेची गई जबकि 4,934 गाडि़यों का निर्यात किया गया।
कैलेंडर वर्ष में वृद्धि– (जनवरी-अगस्त 2025 बनाम जनवरी-अगस्त 2024)
Timeframe
Jan – July 2025
Jan – July 2024
Growth
कैलेंडर वर्ष के पहले 8 महीने
2,41,696 यूनिट्स
2,12785 यूनिट्स
14%
प्रवक्ता का वक्तव्य:
“हमने अगस्त 2025 में 34,236यूनिट्स बेचीं, जिससे बाजार में हमारी मजबूत मौजूदगी बनी रही और हमें ग्राहकों के हमारे कारों और सेवाओं पर निरंतर भरोसे से प्रोत्साहन मिला। सितंबर पूरे उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण चरण होगा, और हम बाजार के रुझानों पर बारीकी से नजर रखेंगे। टोयोटा में, हमारा ध्यान त्योहारी सीजन के दौरान इनोवेशन और मूल्यवर्धित सेवाओं को पेश करने पर बना रहेगा, ताकि ग्राहकों का उत्साह बढ़े और खरीदारी के निर्णय आसान और अधिक आनंददायक हों।”
अपनी मेक-इन-इंडिया प्रतिबद्धता को मजबूत करने और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए, टीकेएम ने कामाराजार पोर्ट लिमिटेड (केपीएल) के साथ अपने व्हारफेज रेट एग्रीमेंट का नवीकरण किया है।
प्रोडक्ट :
12 लाख से अधिक ग्राहकों के साथ, टोयोटा इनोवा ने भारत में 20 शानदार वर्ष पूरे किए।
लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी, अर्बन क्रूज़र टेसर — को नए ब्लूइश ब्लैक एक्सटीरियर कलर में पेश किया गया और सभी वैरिएंट्स में छह एयरबैग्स को स्टैण्डर्ड रूप में लाया गया।
कैमरी हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल – स्प्रिंट एडिशन लॉन्च किया गया, जो इसकी प्रतिष्ठित लक्जरी हाइब्रिड इलेक्ट्रिक सेडान का एक स्पोर्टी और अधिक डायनैमिक अभिव्यक्ति है।