मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास
Spread the loveसरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति...
Spread the loveसरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति...
Spread the love ग्वालियर, 18 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love – महानवमी एवं विजयादशमी की...
नई दिल्ली, 3 सितंबर । भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे बुधवार से तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंच रहे हैं। 6 सितंबर तक की अपनी इस यात्रा में तोबगे अपनी पत्नी ओम ताशी डोमा के साथ अयोध्या और गयाजी भी जाएंगे। इसके बाद वे दिल्ली में विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे।
इससे पहले तोबगे ने 20-21 फरवरी तक भारत का आधिकारिक दौरा किया था। इस दौरान वे ‘स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप’ के पहले लीडरशिप सम्मेलन में शामिल हुए थे। इसमें तोबगे ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘बड़े भाई’ और ‘गुरु’ के रूप में संबोधित करते हुए मोदी से मार्गदर्शन मांगा ताकि वे भूटान में सार्वजनिक सेवा को बदलने में मदद कर सकें। तोबगे ने हिंदी का भी उपयोग, जिसकी दर्शकों ने सराहना की थी।
