*खेल दिवस पर दीदी मां ट्रॉफी का आयोजन हुआ*
थांदला से विवेक व्यास माधव एक्सप्रेस
थांदला – हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक घंटा खेल के मैदान में अभियान अंतर्गत दीदी मां ट्रॉफी का भव्य आयोजन मां पद्मावती कॉलेज के डायरेक्टर संजय भाबर के मेजबानी में मां पद्मावती इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग थांदला (कमल परिसर) पर आयोजित किया गया,
दीदी मां ट्रॉफी में अधिकृत दो खेल वॉलीबॉल एवं कबड्डी खेल प्रतियोगितायें बालिका वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें जिलेभर के सैकड़ो प्रतिभागियों ने भाग लिया,
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन में महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया दीदी एवं विशेष अतिथि अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर एवं मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने सम्मिलित होकर जनमानस को संबोधित किया तथा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया,
वॉलीबॉल खेल में प्रथम स्थान डीआरपी लाइन झाबुआ एवं द्वितीय स्थान त्रिपुरा कॉलेज झाबुआ ने तथा कबड्डी में प्रथम स्थान सीएम राइज कल्याणपुरा एवं द्वितीय स्थान सांदीपनी विद्यालय कल्याणपुरा ने प्राप्त किया,
विजेता तथा उपविजेता टीमों को नगद राशि व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया,
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नितिन डामर का खेल प्रतियोगिता में भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ,
इस अवसर पर मां त्रिपुरा नर्सिंगतय कॉलेज के डायरेक्टर ओम शर्मा, अर्हम इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग के डायरेक्टर अल्पित गांधी, अनुविभागीय अधिकारी महेश मंडलोई तथा मां पद्मावती इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग थांदला के डायरेक्टर संजय भाबर, जिला योजना समिति सदस्य भूमिका आशीष सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्षद्वय बंटी डामोर, लालचंद देवल, जनपद सदस्य यशवंतसिंह बामनिया, पार्षद गोलू उपाध्याय समेत जनप्रतिनिधिगण खेल से जुड़े खिलाड़ीगण, पीटीआई जगत शर्मा, राकेश भूरिया, बालमुकुंद शर्मा तथा खेल प्रशसंक, मीडियाकर्मी एवं प्रबुद्धजन सम्मिलित हुवे
भाजपा मीडिया संयोजक विवेक व्यास
