उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the love 50 सीटों के साथ इसी...
Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का...
बिलासपुर, 31 अगस्त । बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में एक पुजारी की मंदिर प्रांगण में ही बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, 30 साल के जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू जो परसाकापा गांव के पाठ बाबा मंदिर में पुजारी थे मंदिर में ही रहते थे। रविवार सुबह उनकी मां मंदिर पहुंचीं,तो बेटे का शव खून से लथपथ मिला। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि, चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा। मंदिर परिसर से कुछ लोगों की चप्पलें मिली है और अज्ञात आरोपित मृतक का मोबाइल भी लेकर फरार हो गए।
इस मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि, हत्या बहुत ही क्रूर तरीके से की गई है, जिससे आपसी रंजिश का भी शक है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है व ग्रामीणों से पूछताछ भी कर रही है। साथ ही आरोपितों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
