6साल की स्वरूप सोलंकी ने नृत्य प्रतियोगिता में जीता द्वितीय पुरस्कार
Spread the loveइंदौर। कहते हैं प्रतिभा उम्र की...
Spread the loveइंदौर। कहते हैं प्रतिभा उम्र की...
Spread the loveइंदौर। डॉ. दादू महाराज संस्थान के...
Spread the loveमुंबई, कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़...
रायपुर, 27 अगस्त । छत्तीसगढ़ में भी ‘वोट चोर- गद्दी छोड़’ अभियान को विस्तार दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को बीती देर रात पत्र जारी कर अभियान के तहत वोटों के परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। साल 2023 के विधानसभा चुनाव के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में वोटर लिस्ट के परीक्षण करने के लिए कार्यकर्ता और नेताओं को कहा गया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी इस पत्र में पांच बिंदुओं पर वोटर लिस्ट का परीक्षण करने के निर्देश अपने कार्यकर्ता और नेताओं को दिए गए हैं, इसमें डुप्लीकेट मतदाता, फर्जी और अमान्य पते, एक पते पर थोक में मतदाता, अमान्य तस्वीरें, फार्म 6 का दुरुपयोग बिंदु शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर का कहना है कि, पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में वोट चोरी के मामले को उठाया है, उसी को आधार करके प्रदेश कांग्रेस ने भी राज्य में इस गड़बड़ी की आशंका पर अपने सभी जिला के नेता व कार्यकर्ताओं को विधानसभा वार वोटर लिस्ट का परीक्षण करने कहा। परीक्षण में मिली गड़बड़ियों को उजागर करने के निर्देश दिए हैं।
