इंदौर के सबसे बड़े गरबा आयोजनों में शामिल होगा ‘ढोली तारा 5.0’, दोगुने क्षेत्र में सजेगा गरबा का भव्य मंच
Spread the loveइंदौर। नवरात्रि के रंग में रंगने...
Spread the loveइंदौर। नवरात्रि के रंग में रंगने...
Spread the loveलॉन्च ऑफर- जीरो लॉगिन फीस और...
Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा...
रायगढ़ , 27 अगस्त । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की सांस्कृतिक पहचान और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह का 40वां संस्करण आज बुधवार से आरंभ हो हाेने जा रहा है। 10 दिवसीय इस भव्य आयोजन में देश-प्रदेश के ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। समारोह का आयोजन आज से 5 सितम्बर तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय लोक कलाकार प्रतिभागी शाम 5 बजे से 6.30 बजे तक अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगे।
इस संबंध मे कलेक्टर ने आज बताया कि चक्रधर समारोह 2025 का शुभारंभ आज शाम 7 बजे राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। पांच हजार से अधिक क्षमता वाला दर्शकदीर्घा बनाया गया है। समारोह के सुचारू संचालन हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो लोग कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए टीवी चैनलों के माध्यम से सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई है।
आज शाम डॉ. कुमार विश्वास काव्य से श्रोताओं को करेंगे भावविभोर
समारोह का शुभारंभ आज गणेश वंदना से होगा, जिसे स्व.वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्यों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके पश्चात दिल्ली के पंडित राजेन्द्र गंगानी कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इस दिन का मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध कवि डॉ.कुमार विश्वास रहेंगे, जो अपनी ओजस्वी वाणी और काव्य से श्रोताओं को भावविभोर करेंगे।
28 अगस्त: शास्त्रीय नृत्य और संगीत का होगा संगम
दूसरे दिन सुनील मानिकपुरी लोक कर्मा गायन, राजनंदिनी पटनायक ओडिसी, प्रियंका सलूजा कथक, डॉ. राखी रॉय भरतनाट्यम, पं. उदय कुमार मल्लिक शास्त्रीय गायन, देविका देवेन्द्र मंगलामुखी एवं पूजा जैन कथक पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
29 अगस्त : भरतनाट्यम और लोक रंग से सजेगा मंच
तीसरे दिन गीतिका वैष्णव का गायन, कमलेश यादव की नृत्य नाटिका, गुरू बाला विश्वनाथ का भरतनाट्यम, आरू साहू का छत्तीसगढ़ी लोकगीत, पं.योगेश शम्सी का तबला वादन, भवप्रीता डांस एकेडमी, राधिका शर्मा एवं अंजली शर्मा की कथक प्रस्तुतियां होंगी।
30 अगस्त : पद्मश्री राधेश्याम बारले अपने अनुपम पंथी नृत्य से मंच को करेंगे जीवंत
