एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर, ने डॉ. नितिन तोमर को हेड एंड नेक ऑन्कोसाइंसेज विभाग का प्रमुख नियुक्त किया।
Spread the love इंदौर, अक्टूबर 13, 2026: एचसीजी...
Spread the love इंदौर, अक्टूबर 13, 2026: एचसीजी...
Spread the loveमुंबई, इस बार की नवरात्रि रणवीर...
Spread the love बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग...
सोनीपत, 26 अगस्त । सोनीपत जिले में आयोजित हॉफ मैराथन को सफल बनाने में सहयोग
देने वाली औद्योगिक एसोसिएशनों और इकाइयों को अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने मंगलवार
को सम्मानित किया। यह आयोजन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नशा मुक्त हरियाणा
अभियान के तहत 30 मार्च को हुआ था, जिसका उद्देश्य नशे के विरुद्ध संदेश घर-घर तक पहुंचाना
था।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों का योगदान केवल
आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरणादायक
कदम है। उन्होंने कहा कि उद्योगों का सामाजिक उत्तरदायित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए
प्रेरणा बनेगा। आर्थिक प्रगति से जुड़े उद्योग जब सामाजिक जिम्मेदारियों में भी सक्रिय
भागीदारी निभाते हैं तो वे सच्चे अर्थों में विकास के भागीदार बनते हैं।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में उद्योगों का
सहयोग आवश्यक रहेगा। जिला प्रशासन हर सकारात्मक पहल में उनके साथ खड़ा रहेगा। इस अवसर
पर एसडीएम खरखौदा निर्मल नागर, खरखौदा आईएमटी स्थित नीलगिरि ग्रुप, नाथूपुर एसोसिएशन,
मुरथल औद्योगिक एसोसिएशन, बड़ी एसोसिएशन, जीपीए कैप्टिल फूड प्रा. लि. के अनूप गोयल,
सौरभ परुथी, हरिश, विजय कानोदिया, जे एंड जे इंफोटेक प्रा. लि. के राहुल कपूर तथा एचएसआईआईडीसी
अधिकारी सम्मानित हुए। एडीसी के पीए नितिन शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी व स्टाफ मौजूद
रहा।
