छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता
Spread the loveभारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच...
Spread the loveभारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच...
Spread the loveरायपुर। ढोलक की थाप और मंजीरों...
Spread the loveनई दिल्ली। रेलवे के लाखों कर्मचारियों...
फतेहाबाद, 26 अगस्त । शहर के संन्यास आश्रम रोड पर मंगलवार को नगर परिषद की टीम जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंच गई। नगरपरिषद की टीम को देखते हुए यहां के दुकानदारों में हडकंप मच गया। कई दुकानदारों ने विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि कि बिना किसी पूर्व नोटिस के कार्रवाई की जा रही है। दुकानदारों का आरोप था कि परिषद कर्मचारियों ने दुकानों के बाहर लगे नाम-पट्टी वाले बोर्ड तक उखाड़ दिए। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने नाराजगी जताई। एक दुकानदार ने जब नोटिस नहीं देने की बात कही तो अधिकारियों ने कह दिया कि नोटिस भेजे गए थे, मगर वह मौके पर कोई नोटिस नहीं दिखा पाए। नगर परिषद की टीम करीब 10 दुकानों के बाहर से बोर्ड और अतिक्रमण हटाने के बाद वापस लौट गई। मिली जानकारी के अनुसार, एक दुकानदार का पिछले दिनों नगर परिषद टीम बोर्ड उतार ले गई थी। इसके बाद इसी दुकानदार ने अन्य दुकानों के बाहर भी अतिक्रमण होने की शिकायत दी। इसी शिकायत के आधार पर नगर परिषद टीम अतिक्रमण हटवाने पहुंच गई। टीम अपने साथ जेसीबी लेकर आई। इस दौरान एसडीओ गजेंद्र कुमार, सीएसआई सतपाल सैनी, बिल्डिंग इंस्पेक्टर विकास बजाज मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान एक दुकान के बाहर लगे शेड को लेकर भी हंगामा हो गया। नगर परिषद टीम शेड उतारने लगी तो दुकानदार बजरंग ने कहा कि यह शेड उनकी खुद की जगह में लगा है। इसके बाद दुकानदार ने हाईकोर्ट के वकील से भी बात करवाई। दुकानदार ने कहा कि अगर शेड बाहर हुआ तो वह खुद ही हटा लेंगे। इसके लिए कुछ समय भी मांगा गया। नगर परिषद के सीएसआई सतपाल सैनी ने बताया कि अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर परिषद टीम समय-समय पर अभियान चलाती है। यह रूटीन कार्रवाई है। दुकानदारों से आग्रह है कि वह अपनी दुकानों के आगे निर्धारित जगह तक ही सामान रखें। इससे आगे अगर सामान मिला तो जब्त कर लिया जाएगा।
