छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर...
फतेहाबाद, 26 अगस्त । राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेल क्षेत्र में देश की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए केंद्र सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर की प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। सांसद बराला ने मंगलवार को बताया कि सांसद खेल महोत्सव की पंजीकरण प्रक्रिया 29 अगस्त, राष्ट्रीय खेल दिवस से प्रारंभ होगी। सांसद खेल महोत्सव 21 सितम्बर से शुरू होकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर तक चलेगा। सांसद ने कहा कि खेल दिवस के अवसर 29 अगस्त को इस अवसर पर गांव बैजलपुर में हॉकी एस्ट्रोटर्फ का उद्घाटन किया जाएगा और उद्घाटन दिवस पर लडक़े व लड़कियों के बीच हॉकी मैच खेला जाएगा। इसी दिन सरपंचों की रस्साकसी प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसी दिन से सांसद खेल महोत्सव के लिए पंजीकरण भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र में इस महोत्सव को कराने की जिम्मेवारी उनकी है। इसके अंतर्गत वॉलीबॉल, फुटबॉल, दस ओवर का क्रिकेट टूर्नामेंट, हॉकी लडक़े एवं लड़कियां, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त ग्रामीण सहभागिता बढ़ाने हेतु रस्साकसी जैसे मनोरंजन खेल भी शामिल किए गए हैं। इस आयोजन के सफल संचालन के लिए एक लोकसभा स्तरीय प्रबंधन टीम गठित की जाएगी, जो संपूर्ण कार्यक्रम की देखरेख करेगी। सांसद बराला ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया अभियान की भावना को आगे बढ़ाने वाला कदम है। यह उन युवाओं के लिए विशेष अवसर है, जो ग्रामीण अंचल में रहकर भी खेलों में गहरी रुचि और प्रतिभा रखते हैं, लेकिन मंच और संसाधनों की कमी के कारण आगे नहीं आ पाते। सांसद खेल महोत्सव न केवल खिलाडिय़ों को अवसर देगा, बल्कि समाज में खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना को भी प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने खिलाडिय़ों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे 29 अगस्त से शुरू होने वाली ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र से उभरने वाले खिलाड़ी भविष्य में प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
